अमेरिकी बाजार में महिंद्रा का प्रवेश

ऑटो क्षेत्र की पत्रिका 'ऑटोमोटिव न्यूज' में छपी रिपोर्ट के मुताबिक अटलांटा की ग्लोबल वेहिकल्स यूएसए इंक महिंद्रा के वाहन की वितरक कंपनी होगी, जो पूरे अमेरिका करीब 330 डीलरों की नियुक्ति करेगी।
वाहन की पत्रिका में कहा गया है कि पर्यावरण संरक्षण प्राधिकरण और राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुरक्षा प्रशासन से मंजूरी लेना बाकी है, जो संभवत: इस गर्मी या फिर अगली सर्दियों के शुरू में मिल जाएगी। इस साल बिक्री के लिए उपलब्ध वाहनों की संख्या कम रहने की उम्मीद है। अगले साल से प्रति वर्ष 50 हजार वाहनों की बिक्री का लक्ष्य रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications