भारत पर हमला कर सकता है लश्कर: यूएन

मिस्र में गुरुवार को भारत-पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की मुलाकात दोनों देशों के बीच फिर से अच्छे संबंध स्थापित होने के संकेत दे रही है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा गठित अलकायदा और तालिबान मॉनीटरिंग कमेटी के समन्वयक रिचर्ड बैरेट की बात ने दोनों देशों के कान खड़े कर दिए हैं। जी हां लश्कर-ए-तैयबा भारत-पाक के बीच मैत्री संबंध कभी नहीं चाहेगा, लिहाजा वो भारत पर कभी भी आतंकी हमला कर सकता है।
पाक अधीकृत कश्मीर में लश्कर सक्रिय
इस पर रिचर्ड बैरेट ने कहा है, "लश्कर की रणनीति हमेशा से भारत-पाक के बीच खटास पैदा करने की रही है। इस समय पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में लश्कर के सहयोगी संगठन काफी दबाव में हैं। ऐसे में लश्कर एक बड़ा खतरा है।"
गौरतलब है कि मुंबई पर हुए 26/11 हमलों में भी लश्कर का ही हाथ था। यही नहीं पाक अधीकृत कश्मीर में लश्कर की जड़ें काफी मजबूत हैं। बॉर्डर पर लश्कर के लड़ाकों ने कई बार घुसपैठ के भी प्रयास किए, जिसमें पाकिस्तानी सेना ने उन्हें संरक्षण


Click it and Unblock the Notifications