कसाब ने मांगी मुंबई हमले की सीडी

Amir Ajmal Kasab
मुंबई। मुंबई पर पिछले साल 26 नवंबर को हुए आतंकी हमले का मुख्य आरोपी अजमल कसाब ने अब एक नई मांग की है। अजमल ने कोर्ट से मुंबई हमले की क्लोज सर्किट टीवी फुटेज वाली सीडी देखने की मांग की, जिसे विशेष अदालत ने ठुकरा दिया।

इससे पहले कसाब ने अदालत से कहा था कि वह जेल में बोर हो रहा है और उसे पढ़ने के लिए किताबें चाहिए। कसाब के वकील अब्बास काजमी के मुताबिक, 'कसाब के दिमाग में विचित्र ख़याल आते रहते हैं"। उन्होंने कहा कि कसाब सीडी शब्द का मतलब भी जानता होगा।" पिछले हफ्ते कसाब ने विशेष कोर्ट से कहा था कि वह एक पत्र मक्का भेजना चाहता है।

मंगलवार को सुनवाई के दौरान कसाब और उसके साथी अबू इस्माइल ने कोर्ट से सीएसटी के समीप हमले के सीसीटीवी फुटेज दिखाने का आग्रह किया। कसाब की इस मांग पर विशेष जज एमएल टाहिलियानी ने उससे जानना चाहा कि वह यह सीडी क्यों चाहता है।

कसाब ने इस बात का कोई जवाब नहीं दिया। जज ने कसाब से यह भी जानना चाहा कि क्या उसके पास जेल में सीडी प्लेयर है तो उसने नकारात्मक उत्तर दिया। इस पर जज ने कहा कि कसाब को सीडी देने से कोई मतलब नहीं निकलेगा, क्योंकि उसके पास उसे देखने का कोई साधन नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+