भारत दौरे के वक्‍त पाक नहीं जाएंगी हिलेरी

By Staff
Google Oneindia News

Hillary Clinton
वाशिंगटन। अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन भारत दौरे पर 17 जुलाई को आने वाली हैं। उनकी भारत यात्रा मुंबई से शुरू होगी। माना जा रहा था कि वो इस दौरान पाकिस्‍तान भी जाएंगी, लेकिन अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने साफ कहा है कि हिलेरी फिलहाल पाकिस्‍तान नहीं जाएंगी।

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हिलेरी क्लिंटन की भारत यात्रा के दौरान पाकिस्तान या अफगानिस्तान जाने की योजना नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इयान कैली के मुताबिक हिलेरी पाकिस्तान और अफगानिस्तान की यात्रा करेंगी, लेकिन इस यात्रा के दौरान नहीं। अभी वे सिर्फ भारत और थाईलैंड जाएंगी।

महत्‍वपूर्ण होगी हिलेरी की यात्रा

हाल ही में खबर आयी थी कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा अगले साल भारत आएंगे। ऐसे में हिलेरी की यह यात्रा काफी महत्‍वपूर्ण मानी जा रही है। हिलेरी क्लिंटन की शुक्रवार से आरंभ हो रही पांच दिवसीय भारत यात्रा के दौरान 21वीं सदी की चुनौतियों से निपटने के लिए भारत-अमेरिकी रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर मुख्य रूप से चर्चा होगी।

इयान केली ने मंगलवार को बताया कि हिलेरी की भारत यात्रा की शुरुआत 17 जुलाई को मुंबई से होगी। वह अपने भारत प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, विदेश मंत्री एसएम कृष्णा, अन्य अधिकारियों, विपक्ष के नेता, उद्योगपतियों, वैज्ञानिकों और युवाओं से भेंट करेंगी।

भारत के बाद थाईलैंड जाएंगी हिलेरी

केली ने बताया, "भारतीय विदेश मंत्री के साथ हिलेरी भारत और अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने की रूपरेखा और इससे जुड़े बिदुओं पर चर्चा करेंगी। इससे हम मौजूदा चुनौतियों का सामना कर सकेंगे तथा 21वीं सदी में वैश्विक समृद्धि बढ़ाने और स्थायित्व कायम कर सकेंगे।"

मुंबई में समाज के विभिन्न तबके के लोगों से मुलाकात करने के अलावा अमेरिकी विदेश मंत्री 26 नवंबर, 2008 के आतंकवादी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देंगी। इसके बाद 19 जुलाई को वह नई दिल्ली रवाना होगीं। उनका 21 जुलाई को थाईलैंड जाने का कार्यक्रम है।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X