स्वाइन फ्लू ने बंद कराया गूगल ऑफिस

Google Logo
हैदराबाद। इंटरनेट कंपनी गूगल का हैदराबाद स्थित ऑफिस दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। इस बंदी का कारण कोई त्योहार या छुट्टी नहीं बल्कि स्वाइन फ्लू है। दरअसल कंपनी के एक कर्मचारी को स्वाइन फ़्लू हो गया है। इसके साथ ही सात अन्य कर्मचारियों में भी प्लू के लक्षण पाए गए हैं, कंपनी ने एहतियातन ये क़दम उठाया है।

गूगल का कहना है कि उसने एहतियातन मंगलवार और बुधवार को दफ़्तर बंद किया है। सात लोगों में स्वाइन फ़्लू की पुष्टि के बाद कंपनी के कर्मचारियों में भय व्याप्त हो गया है।

दरअसल गूगल का एक कर्मचारी पांच जुलाई को अमरीका से आया था, उस समय की गई जांच में उसमें स्वाइन फ़्लू के लक्षण नहीं पाए गए। कुछ दिनों बाद उसमें स्वाइन फ़्लू के लक्षण पाए गए और नौ जुलाई को उसमें स्वाइन फ़्लू की पुष्टि हुई।

कर्मचारी में स्वाइन फ्लू की पुष्टि के तत्काल बाद गूगल ने अपने सभी 95 कर्मचारियों की जांच कराई और जांच में 7 लोगों में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए।

हैदराबाद में स्वाइन फ़्लू का पहला मामला 16 मई को सामने आया था और अब तक 31 लोग इससे प्रभावित हुए हैं। उल्लेखनीय है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने स्वाइन फ़्लू को महामारी घोषित कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+