उड़ीसा में बाढ़ से 11 लोगों की मौत

Orissa Flood
भुवनेश्वर। उड़ीसा में बाढ़ ने अपना कहर दिखाना शुरु कर दिया है। तेज मानसूनी बारिश के कारण आई बाढ़ ने पिछले दो दिनों के दौरान कम से कम 11 लोगों की जान ले ली है। हालांकि मरने वालों की संख्या अधिक हो सकती है।

राज्य नियंत्रण कक्ष में विशेष अधिकारी बलराम सिंह ने बताया, "प्राप्त हो रही सूचनाओं के अनुसार अब तक 11 लोगों की बाढ़ के कारण मौत हो चुकी है। इसमें सात मौतें नयागढ़ जिले में हुई हैं।"सिंह ने कहा कि बारिश के कारण तीन मौतें क्योंझर जिले में और एक कोरापुट जिले में हुई हैं। ज्यादातर लोगों की मौत पानी में डूबने से हुई है।

राज्य के कई सारे हिस्सों में पिछले सात दिनों से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग कार्यालय की ओर से यहां कहा गया है कि सोमवार तक राज्य में जितनी बारिश दर्ज की गई है, वह पूरे मानसून के दौरान सामान्य तौर पर उम्मीद की गई बारिश से मात्र आठ प्रतिशत ही कम है। राज्य राजस्व नियंत्रण कक्ष के मुताबिक राज्य की प्रमुख नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बांसाधरा नदी कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

राज्य की अन्य प्रमुख नदियां हीराकुंड, रेंगाली, बालीमेला, मच्छाकुंद और अपर कोलाब के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी सोमवार शाम को बाढ़ से निपटने के लिए अधिकारियों को तैयार रहने का निर्देश दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+