सूखे के मसले पर लोकसभा में हंगामा
सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरु होते ही जनता दल (युनाइटेड) के वरिष्ठ नेता शरद पवार ने यह मसला उठाया। भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी और वामपंथी दलों ने भी यादव की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि देश भयंकर सूखे की स्थिति का सामना कर रहा है।
संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा कि इस पर गुरुवार को चर्चा कराई जा सकती है। इस पर विपक्षी सदस्य नाराज हो गए और नारेबाजी करने लगे। इसे देखते हुए लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार ने सदन की कार्यवाही 11.30 बजे तक स्थगित कर दी।
बंसल ने सदन में कहा, "कृषि मंत्री इस समय सदन में मौजूद नहीं हैं और सदन गुरुवार को इस मसले पर दिन भर चर्चा कर सकता है। हम इस मसले पर चर्चा कराने को तैयार हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications