Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रूसी बच्चे का नाम अहमदीनेजाद रखा

New born Baby
मास्को। ईरानी राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद से प्रभावित होकर रूस के एक दंपति ने अपने बेटे का नाम भी महमूदअहमदीनेज़ाद रखा है। अहमदीनेज़ाद की नीतियों की तारीफ करते हुए दंपति ने ईरान में रहने की इच्छा जाहिर की है।

रुस के दूसरे प्रमुख शहर सेंट पीर्ट्सबर्ग के एक मुस्लिम दंपति ने अपने बच्चे का नाम ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद की तर्ज पर रखा है। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम और टाइटल को जोड़कर अपने बेटे का नाम महमूदअहमदीनेज़ाद रखा है। यह जानकारी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने तातार समुदाय की एक वेबसाइट के हवाले से दी।

अहमदीनेजाद दंपति की छठी संतान है। उसके पिता बांग्लादेशी मूल के मुसलमान हैं और उसकी मां रूसी है। अहमदीनेजाद की मां ने कहा, "मुझे ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद अच्छे लगते हैं। मुझे उनकी नीतियां, समझदारी और उनका मिलनसार स्वभाव अच्छा लगता है।" उन्होंने कहा कि वह ईरान में रहना पसंद करेंगी जहां स्थायित्व है और जहां का राष्ट्रपति सिवाय अल्लाह के किसी से नहीं डरता।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+