उत्तर प्रदेश में 200 सरकारी स्कूलों में मिड डे मील में अनियमितता

जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) डी.के.सिंह ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि जिले के 200 सरकारी प्राथमिक स्कूलों में औचक निरीक्षण के दौरान मिड डे मील में अनियमितताएं मिली हैं।

उन्होंने बताया कि औचक निरीक्षण में पाया गया कि ये स्कूल बच्चों को नियमित रूप से दोपहर का खाना मुहैया नहीं कराते हैं और जो भोजन दिया जाता है वह मानक के अनुरुप न होकर घटिया दर्जे का होता है।

सिंह ने कहा कि मिड डे मील में गड़बड़ी करने वाले इन स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

अधिकारियों के मुताबिक मिड डे मील के तय मानकों के हिसाब से स्कूलों द्वारा छात्रों को दिए जाने वाले भोजन की एक खुराक 300 कैलोरी ऊर्जा वाली होनी चाहिए और उसमें 10 से 12 ग्राम प्रोटीन भी होना आवश्यक है।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में कक्षा 1 से 8 तक के 1,50,000 सरकारी स्कूलों में मिड डे मील मुहैया कराया जाता है। ललितपुर जिले के कुल 915 सरकारी स्कूल इस योजना से लाभान्वित हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+