मनमोहन सिंह मिस्र पहुंचे

यहां विदेश सचिव शिवशंकर मेनन पाकिस्तानी विदेश सचिव सलमान बशीर के साथ मंगलवार की रात मुलाकात कर रहे हैं। मंगलवार की रात की बैठक के बाद मनमोहन सिंह और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के बीच बुधवार को सुबह 10.30 बजे मुलाकात होगी।
मनमोहन सिंह के साथ यहां होने वाली बैठक से पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने मंगलवार को कहा कि वह पड़ोसी देश के प्रमुख से 'खुले दिल और सकारात्मक नजरिए' के साथ मुलाकात करेंगे। उन्होंने दोनों देशों के बीच 'दीवारें खड़ी करने की बजाय, दूरी पाटने' की जरूरत पर जोर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications