हिलेरी का भारत दौरा 17 जुलाई से

वाशिंगटन, 15 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की शुक्रवार से आरंभ हो रही पांच दिवसीय भारत यात्रा के दौरान 21वीं सदी की चुनौतियों से निपटने के लिए भारत-अमेरिकी रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर मुख्य रूप से चर्चा होगी।

विदेश विभाग के प्रवक्ता इयान केली ने मंगलवार को बताया कि हिलेरी की भारत यात्रा की शुरुआत 17 जुलाई को मुंबई से होगी। वह अपने भारत प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा, अन्य अधिकारियों, विपक्ष के नेता, उद्योगपतियों, वैज्ञानिकों और युवाओं से भेंट करेंगी।

केली ने संवाददाताओं को बताया, "भारतीय विदेश मंत्री के साथ हिलेरी भारत और अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने की रूपरेखा और इससे जुड़े बिदुओं पर चर्चा करेंगी। इससे हम मौजूदा चुनौतियों का सामना कर सकेंगे तथा 21वीं सदी में वैश्विक समृद्धि बढ़ाने और स्थायित्व कायम कर सकेंगे।"

मुंबई में समाज के विभिन्न तबके के लोगों से मुलाकात करने के अलावा अमेरिकी विदेश मंत्री 26 नवंबर, 2008 के आतंकवादी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देंगी। इसके बाद 19 जुलाई को वह नई दिल्ली रवाना होगीं। उनका 21 जुलाई को थाईलैंड जाने का कार्यक्रम है।

उल्लेखनीय है कि केली भी हिलेरी के साथ भारत के दौरे पर जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री की अफगानिस्तान या पाकिस्तान जाने की कोई योजना नहीं है।

पिछले महीने हिलेरी कहा था कि भारत उन चुनिंदा देशों में से एक है जिसे ओबामा प्रशासन एक वैश्विक सहयोगी के रुप में देखता है। उन्होंने कहा था, "हम भारत को उन प्रमुख सहयोगियों में देखते हैं जो 21वीं सदी को बेहतर बनाने में बड़ी भूमिका निभाएंगे।"

हिलेरी ने कहा था, "हमारे नए प्रशासन की यह अभी शुरुआत भर है। हम भारत के साथ संबंध बढ़ाने और मजबूत करने के लिए स्पष्ट तौर पर प्रतिबद्ध हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+