ताइवान की वायुसेना का विमान लापता
ताइपेई, 15 जुलाई (आईएएनएस)। ताइवान की वायुसेना का एक विमान एफ-5एफ ताइवान जलडमरु मध्य पर से उड़ान भरते समय लापता हो गया।
समाचार एजेंसी डीपीए ने टीवी चैनल ईटीटीवी के हवाले से खबर दी है कि दो सीटों वाले एफ-5एफ विमान का ताइवान और चीन के बीच पेंग्हू द्वीप समूह से उड़ान भरते समय नियंत्रण कक्ष से संपर्क टूट गया।
खबरों में कहा गया है कि वायुसेना ने लापता विमान की तलाश में एक अन्य विमान भेजा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications