ओबामा को चुनावों के बाद अफगानिस्तान में प्रगति की आस
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ओबामा ने कहा कि अमेरिकी तथा उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की फौजों की वापसी अफगान जनता द्वारा सुरक्षा और प्रशासन की वृहद जिम्मेदारी संभालने पर निर्भर करेगी।
नीदलैंड के प्रधानमंत्री जेन पीटर बाल्केंनेदे से मुलाकात के दौरान ओबामा ने कहा, " उम्मीद है कि इससे अफगानिस्तान में नए बदलाव के दौर की शुरुआत होगी।"
ओबामा ने अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ कार्रवाई के लिए अमेरिकी सुरक्षा बलों की उपस्थिति बढ़ाई है। इस महीने के आरंभ में अफगानिस्तान में 4000 अमेरिकी सैनिक हेल्मंद प्रांत भेजे गए।
ओबामा ने अफगानिस्तान में योगदान के लिए बाल्केंनेदे का आभार व्यक्त किया। जर्मनी और फ्रांस जैसे नाटो के कई सदस्य देशों ने अपने सुरक्षा बलों को शांति सेना और प्रशिक्षण मिशन तक ही सीमित रखा है।
इस बीच बाल्केंनेदे ने कहा है कि उन्होंने जी-20 में शरीक होने का ओबामा का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications