युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बलवे का मामला दर्ज (लीड-1)

युवक कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ बुधवार को विधानसभा का घेराव करने का ऐलान किया था। इस स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। जगह जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी और बैरीकेट्स लगाए गए थे। इन प्रदर्शनकारियों को रोकने के पुलिस और प्रशासन ने सड़क मागरें को भी आम लोगों के लिए बंद कर दिया था।

बुधवार को युवक कांग्रेस कार्यकर्ता लिली टॉकीज चौराहे पर जमा हुए और उन्होंने अपने कदम विधानसभा की ओर बढाएं। विधानसभा का घेराव करने जा रहे कार्यकर्ताओं को जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो वे भिड़ गए और उन्होंने बैरीकेट्स तोड़ दिए तथा पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। स्थिति अनियंत्रित होते देख पुलिस ने पहले तो ऑसू गैस के गोले छोड़े और फिर लाठी चार्ज कर दिया। पथराव और लाठी चार्ज में कई पुलिस वालों तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चोटें भी आई है।

भोपाल के पुलिस अधीक्षक जयदीप प्रसाद ने आईएएनएस को बताया है कि युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए पथराव में कई पुलिस जवान घायल भी हुए है। पुलिस ने 162 पथराव करने वालों के खिलाफ बलवे का मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की है। प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करने के बाद रिहा कर दिया गया।

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश पचौरी ने पुलिस प्रशासन द्वारा की गई लाठी चार्ज की कार्रवाई की निन्दा की है। उन्होंने राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर को एक ज्ञापन सौपा है और आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। पचौरी ने कहा है कि विधानसभा का शान्तिपूर्वक घेराव करने जा रहे युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने हमला किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+