मुंबई में मूसलाधार बारिश जारी, यातायात बाधित

पूर्वी एक्सप्रेस हाईवे और पश्चिमी एक्सप्रेस हाईवे तथा अन्य प्रमुख सड़कों पर सुबह से यातायात जाम रहा रहा। इस कारण तमाम लोगों को दक्षिण मुंबई स्थित अपने कार्यालयों तक पहुंने में विलंब हुआ।

मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि मुंबई की जीवन रेखा कही जाने वाली उपनगरीय ट्रेनें देर से चल रही हैं।

मुंबई से लगभग 100 किलोमीटर दूर वैंगणी में मध्य रेलवे की पटरियों के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण इस मार्ग पर लंबी दूरी की ट्रेनें प्रभावित रहीं।

रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि मुंबई-पुणे मार्ग पर सुबह साढ़े आठ बजे से ही रेल सेवाएं बाधित रहीं। इस कारण ट्रेनों का मार्ग बदल कर उन्हें पनवेल के रास्ते मोड़ दिया गया।

हवाई अड्डे के एक प्रवक्ता ने कहा कि दृश्यता के निम्न स्तर के कारण वायु सेवाएं भी लगभग 15 मिनट विलंब से चल रही हैं। लेकिन सुबह 10 बजे तक दृश्यता के स्तर में थोड़ा सुधार हुआ।

सायन, माटुंगा, दादर, माहिम, सांताक्रूज, कालिना, जोगेश्वरी और अंधेरी जैसे उपनगरों के कुछ हिस्सों में पानी भरा रहा।

इन मुश्किलों के साथ ही यह बारिश मुंबईवासियों के लिए राहत भरी खबर भी लेकर आई है। मुंबई की प्यास बुझाने वाली सभी छह झीलों का जल स्तर ऊपर उठ गया है।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार की शाम से महानगर में 83 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि उपनगरों में 274 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

बुधवार सुबह तक उपनगरों में 187 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+