पैसे के लिए बच्चों पर दावा छोड़ने की खबर गलत: डेबी
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अमेरिकी समाचार पत्र 'न्यूयार्क पोस्ट' ने इसी सप्ताह खबर दी थी कि डेबी 40 लाख डॉलर के लिए इस बात पर सहमत हुई थीं कि बच्चों की देखभाल जैक्सन की मां कैथरीन करेंगी।
डेबी के वकील एरिक जॉर्ज ने मंगलवार को कहा कि अखबार की रिपोर्ट पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा, "कैथरीन और डेबी के बीच अब तक कोई समझौता नहीं हुआ है।"
गौरतलब है कि डेबी जैक्सन के दो बच्चों प्रिंस माइकल और पेरिस की मां हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications