अमेरिका ने मेदवेदेव की दक्षिण ओस्सेतिया यात्रा की निंदा की
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मेदवेदेव सोमवार को दक्षिण ओस्सेतिया पहुंचे थे। उनकी इस यात्रा के बाद विवाद खड़ा हो गया।
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता इयान केली ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, "मेरा मानना है कि यह दौरा ऐसा कोई कदम नहीं था जिससे क्षेत्र में स्थिरता कायम हो।"
गौरतलब है कि पिछले वर्ष दक्षिण ओस्सेतिया में रूस और जार्जिया में युद्ध हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications