अमेठी के एसपी हटाए गए, घटना की जांच के आदेश
मायावती ने बुधवार को लखनऊ में संवाददाताओं से कहा कि पूरी घटना की मजिस्ट्रेट द्वारा जांच कराई जा रही है। अमेठी में उत्पन्न स्थिति से निपट पाने में विफल रहने के कारण सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ए.के.चतुर्वेदी को हटाने का आदेश दे दिया गया है तथा संबंधित थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर करने का भी आदेश जारी कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद वीर विक्रम सिंह को सुल्तानपुर का नया पुलिस अधीक्षक बना दिया गया है।
मायावती ने अमेठी में उपद्रवियों के शांति व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने के प्रयास की कड़ी आलोचना की।
मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी है कि यदि किसी ने कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह व्यक्ति किसी राजनीतिक दल से जुड़ा हो या कोई सरकारी कर्मचारी हो।
ज्ञात हो कि अमेठी में बिजली कटौती के विरोध में गत सोमवार को स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए थे। पुलिस के साथ उनकी हिंसक झड़प हुई थी। पुलिस ने प्रदशर्नकारियों पर लाठीचार्ज किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications