मेट्रो के एक अधिकारी की सेवाएं पुन: रेलवे को सौंपी गई (लीड-1)
दिल्ली मेट्रो के प्रमुख ई. श्रीधरन ने बुधवार को आनंद को वापस रेलवे में भेजे जाने का आदेश जारी किया।
मेट्रो की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, "श्रीधरन ने केंद्रीय सचिवालय-बदरपुर लाइन की मेट्रो परियोजना द्वितीय, जो कि निर्माणाधीन है, के प्रभारी निदेशक विजय आनंद के प्रत्यावर्तन के आदेश जारी किए।"
इसके तत्काल बाद डीएमआरसी की तरफ से एक बयान जारी कर यह स्पष्ट किया गया कि आनंद को हटाया नहीं गया है बल्कि उनके आग्रह पर ही उन्हें वापस रेलवे में भेज दिया गया है।
डीएमआरसी के एक अधिकारी ने कहा, "आनंद अब वापस भारतीय रेलवे में अपनी सेवाएं देंगे। वे प्रतिनियुक्ति पर डीएमआरसी में आए थे। सरकार को इस बारे में सूचित कर दिया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications