संसद भवन की लिफ्ट में फंसे सात व्यक्ति बचाए गए (लीड-1)
संसद भवन के एक अधिकारी ने कहा कि राज्यसभा के छह अधिकारी और एक लिफ्ट चालक, लगभग डेढ़ घंटे तक लिफ्ट के अंदर फंसे पड़े रहे।
अधिकारी ने कहा कि लिफ्ट का दरवाजा खोल कर सभी सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
अग्निशमन दल के एक अधिकारी मुकेश वर्मा ने संवाददाताओं को बताया, "संसद भवन के गेट नंबर 10 के पास लिफ्ट नंबर 5 में सात लोग फंस गए थे।"
वर्मा ने कहा, "हमें हाथ से लिफ्ट के दरवाजे को खोलना पड़ा। लिफ्ट में विद्युत आपूर्ति जारी थी। पंखा और बल्ब सही तरीके से काम कर रहे थे। सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें किसी तरह की चिकित्सा की जरूरत नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications