ईरान में विमान दुर्घटना में 168 की मौत (लीड-3)

पुलिस व स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक तीन इंजनों वाले इस विमान में 153 यात्री और चालक दल के 15 सदस्य थे। यह विमान सुबह करीब 11.30 बजे प्रांत के जन्नत-आबाद गांव के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

टेलीविजन चैनल प्रेस टीवी के मुताबिक यह विमान कैस्पियन एयरलाइंस का था और इसमें 150 यात्री सवार थे। क्वाजवीन प्रांत से अर्मेनिया के येरेवान के लिए उड़ान भरने के 16 मिनट बाद यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 11.33 बजे हुई।

ईरान के उड्डयन संगठन के प्रवक्ता रेजा जफरजादेह ने कहा, "इमाम खुमैनी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद कैस्पियन की उड़ान संख्या 7908 दुर्घटनाग्रस्त हो गई।"

प्रांत के पुलिस प्रमुख होस्सेन बेहजादपोर के हवाले से टेलीविजन चैनल प्रेस टीवी ने कहा कि विमान में सवार सभी लोग मारे गए हैं।

मारे जाने वालों में ईरान जूनियर जुडो टीम के आठ खिलाड़ी और दो कोच भी शामिल हैं।

टेलीविजन चैनल ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा है कि विमान अचानक गिरा और उसमें विस्फोट हो गया। विस्फोट के कारण जमीन में 10 मीटर गहरा गड्ढा हो गया और जहाज का मलबा करीब दो मीटर तक फैल गया।

प्रांत के डिप्टी गवर्नर सिरॉस सबेरी ने कहा कि सैन्य बल विमान के ब्लैक बॉक्स की खोज कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+