शिक्षा का एजेंडा साम्प्रदायिक नहीं होना चाहिए : भाजपा
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के लिए अनुदान मांगों पर बहस की शुरुआत करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने आरोप लगाया कि पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री अर्जुन सिंह ने अल्पसंख्यकों को खुश करने के लिए साम्प्रदायिक कार्ड खेलने की कोशिश की।
उन्होंने कहा, "अर्जुन सिंह ने शिक्षा में साम्प्रदायिकता का पुट डालने की कोशिश की। अल्पसंख्यकों को रिझाने के लिए उन्होंने अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में स्कूल खोले। "
उन्होंने कहा कि शिक्षा सुधार का एजेंडा साम्प्रदायिक नहीं होना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications