मेक्सिको में 12 पुलिसकर्मियों की हत्या
मेक्सिको सिटी, 15 जुलाई (आईएएनएस)। मेक्सिको में मंगलवार को बरामद 12 शवों की शिनाख्त पुलिसकर्मियों के रूप में की गई है जिनकी मादक द्रव्यों की तस्करी करने वाले एक गिरोह ने हत्या कर दी थी।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता मोंटे अलेजांद्रो रुबिडो ने कहा कि इन पुलिसकर्मियों की हत्या के लिए तस्कर गिरोह ला फामिलिया मिचोअकाना जिम्मेदार है।
मारे गए पुलिसकर्मियों में 11 पुरुष और एक महिला है। इनके शव मिचोअकान प्रांत से मंगलवार को बरामद किए गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications