वर्ष 2015 तक 5.5 करोड़ नए गैस कनेक्शन दिए जाएंगे
सार्वजनिक क्षेत्र की तीन कंपनियों इंडियन ऑयल कारपोरेशन, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन और भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन के वितरण निदेशकों के साथ एक बैठक के बाद प्रसाद ने कहा कि मंत्रालय के विजन 2015 के मुताबिक इन तीनों कंपनियों को इस संबंध में आदेश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि मंत्रालय द्वारा रखे गए लक्ष्य को पूरा करने के लिए ये तीनों कंपनियां नए ग्राहकों को जोड़ने के लिए राज्यवार और वर्षवार एक कार्ययोजना तैयार करेगी।
उन्होंने कहा कि यदि उनका मंत्रालय इस लक्ष्य को पाने में सफल हो जाता है तो देश की आबादी के 75 फीसदी हिस्से तक अपनी पहुंच बना सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications