माकपा कार्यकर्ताओं का कांग्रेस विधायकों पर हमला
भूइया ने कहा, "इस घटना में सात पत्रकार और तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।"
कोलकाता से 150 किलोमीटर दूर धन्यारूखी गांव में राहत व पुनर्वास कार्य में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस विधायकों का एक आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गया हुआ था। इस दौरान माकपा कार्यकर्ताओं से उनकी झड़प हो गई।
गत 16 जून को माकपा की जिला समिति की सदस्य फाल्गुनी मुखर्जी की हत्या हो गई थी। इसके बाद से यहां तनाव बना हुआ है। माकपा ने आरोप लगाया है कि हमलावरों का संबंध तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों से हैं। हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने इसका खंडन किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications