भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिव बुधवार को फिर मिलेंगे
शर्म-अल-शेख, 15 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय विदेश सचिव शिवशंकर मेनन और पाकिस्तानी विदेश सचिव सलमान बशीर बुधवार को मिस्र के शहर शर्म-अल-शेख में फिर मुलाकात करेंगे। इससे पहले दोनों ने मंगलवार रात एक बैठक की थी।
दोनों देशों के सचिव स्तर की यह बैठक भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के बीच प्रस्तावित मुलाकात से ठीक पहले हो रही है। दोनों प्रधानमंत्री गुरुवार को मुलाकात कर सकते हैं।
अधिकारिक सूत्रों ने बताया, "मेनन और बशीर के बीच मंगलवार को 90 मिनट तक बैठक चली जिसमें अच्छी बातचीत हुई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications