नक्सलियों को उपकरणों की आपूर्ति करने वाला दिल्ली में गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि झारखंड पुलिस की सूचना पर प्रवीण कुमार नामक व्यक्ति को मंगलवार को दिल्ली में पालिका बाजार से गिरफ्तार किया गया।
दिल्ली पुलिस आयुक्त वाई.एस.डडवाल ने संवाददाताओं को बताया कि झारखंड पुलिस को प्रवीण की तलाश थी। उसका काम नक्सलियों के लिए प्रतिबंधित और अवैध उपकरणों की खरीद करना था।
संदिग्ध आपूर्तिकर्ता को झारखंड पुलिस के हवाले किया जाएगा। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि झारखंड पुलिस उससे पूछताछ करेगी।
प्रवीण पूर्वी दिल्ली का निवासी है। दिल्ली से हवाई मार्ग से भेजे गए अत्याधुनिक वायरलेस सेटों का एक जखीरा मंगलवार को रांची में पकड़े जाने के बाद यह गिरफ्तारी की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications