दक्षिणी एशिया में स्थाई शांति संभव : गिलानी
शर्म अल-शेख, 15 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने कहा है कि पाकिस्तान का विश्वास है कि भारत के साथ जम्मू और कश्मीर सहित सभी विवादों को सुलझाकर दक्षिण एशिया में स्थाई शांति लाई जा सकती है।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात से एक दिन पहले गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए गिलानी ने कहा कि हाल में भारत के साथ संबंध आगे बढ़े हैं।
उन्होंने इस प्रक्रिया को जारी रहने और विस्तृत आदान-प्रदान की दिशा में आगे बढ़ने की आशा जताई।
गिलानी ने कहा,"हमें विश्वास है कि जम्मू और कश्मीर सहित सभी विवादास्पद मुद्दों को सुलझाकर दक्षिण एशिया में स्थाई शांति हासिल की जा सकती है।"
उन्होंने कहा कि शांति आने से क्षेत्र के 1.5 अरब लोगों को भारी लाभ होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications