गुटनिरपेक्ष आंदोलन अब ज्यादा प्रासंगिक : मनमोहन सिंह
शर्म अल-शेख, 15 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को यहां गुट निरपेक्ष आंदोलन को वर्तमान में ज्यादा प्रासंगिक करार देते हुए इसके सदस्यों देशों के बीच ज्यादा एकजुटता की वकालत की है।
उन्होंने कहा कि वित्तीय संकट, ऊर्जा सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और संयुक्त राष्ट्र में सुधार सहित अन्य वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए यह एकजुटता जरूरी है।
यहां 15वें गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के पहले दिन मनमोहन सिंह ने कहा, "इतिहास ने साबित किया है कि गुटनिरपेक्ष एक विचार है जो आगे ही बढ़ता जाता है न कि वह मद्धिम पड़ता है। हमें इसे निश्चित रूप से आगे ले जाना चाहिए और इसका इस्तेमाल आज की चुनौतियों से निपटने के लिए होना चाहिए।" सम्मेलन में विकासशील देशों के 118 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के 1961 में पहले गुट निरपेक्ष सम्मेलन में दिए भाषण को दोहराते हुए उन्होंने कहा, "यहां राष्ट्रों की जो शक्ति इकट्ठा हुई है वह सैन्य या आर्थिक शक्ति नहीं है, लेकिन यह शक्ति है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications