गुरु जांबेश्वर विश्वविद्यालय में रक्षा पत्रकारिता का पाठ्यक्रम शुरू
रक्षा पत्रकारिता पाठ्यक्रम की शुरुआत के लिए थल सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर विश्वविद्यालय पहुंचे। इस विश्वविद्यालय के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल देविंदर दयाल सिंह संधू भी एक सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी हैं।
कपूर ने पाठ्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर कहा, "रक्षा पत्रकारिता के लिए विशेष कौशल, ज्ञान और अनुभव की जरूरत होती है। रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिग करने वालों को विशेष सावधानी बरतनी होती है।"
संधू ने बताया कि इस पाठ्यक्रम के दौरान सेना के कार्यकलाप और उसके अधिकारियों के बारे विस्तृत जानकारी देने के अलावा सेना के कामकाज पर भी विशेष तौर पर प्रकाश डाला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications