इराक में कार बम विस्फोट में 7 की मौत, 15 घायल
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अल-अनबर प्रांत के पुलिस प्रवक्ता रहीम जुब्न ने बगदाद की समाचार एजेंसी अस्वात अल-इराक को बताया, "एक आत्मघाती हमलावर ने अपनी कार को उड़ा दिया।"
जुब्न ने कहा कि बगदाद के पश्चिम में 110 किलोमीटर दूर रमदी की बड़ी मस्जिद से गुजर रहे पुलिस के एक गश्ती दल को निशाना बना कर किए गए इस हमले में मारे गए लोगों में दो पुलिसकर्मी और हमलावर शामिल है।
पुलिस ने कहा है कि हमले के बाद अल-अनबर प्रांत की राजधानी के आसपास के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications