अल-जवाहिरी ने पाकिस्तानियों से समर्थन मांगा
अमेरिका स्थित एनईएफए फाउंडेशन की वेबसाइट पर दर्ज टेप की सामग्री के अनुसार अल-जवाहिरी ने कहा है, "पाकिस्तान के प्रत्येक मुसलमान का फर्ज बनता है कि वह मुजाहिदीन के साथ जुड़ जाए और ऐसा न हो सके तो कम से कम उन्हें पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पैसे, सलाह, विशेषज्ञता, सूचना, संपर्क, शरण तथा अन्य किसी भी तरह की सहायता प्रदान करनी चाहिए।"
पाकिस्तान के अपने 'मुस्लिम भाइयों व बहनों' को संबोधित करते हुए अल-जवाहिरी ने अमेरिका पर पाकिस्तान को एक परमाणु शक्ति से एक विभाजित राष्ट्र में तब्दील करने के लिए धर्मयुद्ध छेड़ने का आरोप लगाया है।
अल जवाहिरी ने कहा है, "पाकिस्तानी मामलों में खुला अमेरिकी हस्तक्षेप इस स्तर पर पहुंच गया है कि वह पाकिस्तान के भविष्य और उसके अस्तित्व के लिए एक गंभीर खतरा बन गया है।"
अलकायदा समर्थक प्रोडक्शन हाउस, अल-शहाब द्वारा निर्मित और अलकायदा से जुड़ी कई वेबसाइटों पर प्रसारित इस संदेश में जवाहिरी ने कहा है कि जो लोग जिहाद का समर्थन नहीं करेंगे, उन्हें खुदा सजा देगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications