मेट्रो हादसे में मारे गए श्रमिकों के परिजनों के लिए नौकरी की मांग
शाहनवाज ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "मैंने इस सिलसिले में शहरी विकास मंत्री को एक पत्र लिखा है और उनसे मांग की है कि मारे गए श्रमिकों के परिवारों को मुआवजा और कम से कम किसी एक सदस्य को नौकरी दी जानी चाहिए।"
ज्ञात हो कि मारे गए श्रमिकों में से तीन भागलपुर जिले के लत्तीपुर गांव के रहने वाले थे। हुसैन ने हालांकि यह भी स्पष्ट किया कि पहले यह गांव उनके संसदीय क्षेत्र में नहीं आता था लेकिन परिसीमन के बाद अप्रैल-मई में हुए लोकसभा चुनाव में उसे भागलपुर संसदीय क्षेत्र में शामिल कर दिया गया था।
हुसैन ने यह भी कहा कि वह जल्द ही दिल्ली में काम रहे अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों का एक आंकड़ा तैयार करेंगे ताकि उन्हें होने वाली परेशानियों का हल निकाला जा सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications