आव्रजन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाएगा : रवि
लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान रवि ने कहा, "विदेश जाने वाले छात्रों व कामगारों के लिए आव्रजन की प्रक्रिया को सरल व पारदर्शी बनाने के लिए उनके मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल की एक पहल की है। इसके तहत मंत्रालय ने एक ई-गर्वेनेंस परियोजना हाथ में ली है।"
उन्होंने कहा, "इससे विदेश जाने वाले छात्रों के बारे में एक आंकड़ा तैयार हो सकेगा। इस परियोजना को 2010 तक पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications