भोपाल में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच टकराव

युवक कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ बुधवार को विधानसभा का घेराव करने का एलान किया था। इस स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। जगह जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी और बैरीकेट्स लगाए गए थे।

बुधवार को युवक कांग्रेस कार्यकर्ता लिली टॉकीज चौराहे पर जमा हुए और उन्होंने अपने कदम विधानसभा की ओर बढाए। विधानसभा का घेराव करने जा रहे कार्यकर्ताओं को जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो वे भिड़ गए और उन्होंने बैरीकेट्स तोड़ दिए तथा पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।

स्थिति अनियंत्रित होते देख पुलिस ने पहले तो आंसू गैस के गोले छोड़े और फिर लाठी चार्ज कर दिया। पथराव और लाठी चार्ज में कई पुलिसकर्मियों तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चोटें भी आई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+