गुजरात शराब त्रासदी : कांग्रेस की राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग

अहमदाबाद में पिछले हफ्ते जहरीली शराब के कारण हुई 136 मौतों के बाद से राज्य कांग्रेस के विधायकों ने मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाने या राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है।

कांग्रेस विधायकों ने अपने ज्ञापन में राज्यपाल से हस्तक्षेप करने को कहा क्योंकि विधानसभा में विपक्षी सदस्यों को इस मामले को उठाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

ज्ञापन में कहा गया है कि कांग्रेस सदस्य विधानसभा में केवल दो घंटे इस मामले पर चर्चा कराना चाहते हैं लेकिन उसकी भी अनुमति नहीं दी गई। जहरीली शराब त्रासदी का मामला विधानसभा में उठाने का प्रयास कर रहे विधायकों को निलंबित कर दिया गया। इसलिए कांग्रेस राज्यपाल का हस्तक्षेप चाहती हैं।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा में विपक्ष के नेता शक्तिसिंह गोहिल के नेतृत्व में कांग्रेस सदस्यों का एक दल इस संबंध में 10 जुलाई को भी राज्यपाल से मुलाकात कर चुका है।

उधर, राज्य सरकार ने कांग्रेस सदस्यों से विधानसभा का बहिष्कार न करने का आग्रह किया है और कहा है कि 17 जुलाई को यह मुद्दा चर्चा के लिए लिया जा सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+