दक्षिणी न्यूजीलैंड में भूकंप का तेज झटका
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक एक स्थानीय नागरिक रक्षा अधिकारी ने कहा कि न्यूजीलैंड के भूगर्भ विज्ञानियों ने भूकंप की तीव्रता 6.6 बताई है, लेकिन अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण की ओर से इसकी तीव्रता 7.8 बताई गई है। जबकि एक अन्य संस्था ने भूकंप की तीव्रता 8.2 मापी है।
हवाई स्थित पैसिफिक सूनामी वार्निग सेंटर ने ई-मेल के जरिए जारी एक चेतावनी में कहा है, "इस दर्जे की तीव्रता वाले भूकंप में इसकी पूरी संभावना रहती है कि यह एक विनाशकारी सूनामी को जन्म दे सकता है जो अपने केंद्र के पास के क्षेत्रों में तटीय इलाकों को तबाह कर सकता है।"
पैसिफिक सूनामी सेंटर द्वारा जारी चेतावनी के बाद साउथलैंड और ओटैगो प्रांतों के नागरिकों को अपने रेडियो पर लगातार बने रहने के लिए कहा गया है।
रेडियो न्यूजीलैंड ने खबर दी है कि भूकंप का केंद्र फिओर्डलैंड में रिसोर्ट शहर ते अनाउ के दक्षिण पश्चिम में 90 किलोमीटर दूस स्थित था। लेकिन भूकंप का झटका 300 किलोमीटर दूर डुनेडिन में महसूस किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications