सशस्त्र बलों में 14,299 अधिकारियों की कमी : एंटनी

एंटनी ने राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि सेना में 11,387, वायु सेना में 1,512 और नौसेना में 1,400 अधिकारियों की कमी है।

इसके अलावा पिछले पांच वर्षो के दौरान 4,300 सेना के अधिकारियों ने, 1,177 वायु सेना के अधिकारियों ने और 1,096 नौसेना के अधिकारियों ने या तो इस्तीफा दे दिया है या समय से पहले सेवानिवृत्ति ले ली है।

एंटनी ने कहा, "समय से पहले सेवानिवृत्ति पर, पदोन्नति की सूची में न होने पर, अधिक्रमण और स्थायी रूप से निम्न चिकित्सा श्रेणी में होने के आधार पर तथा सहानुभूति के आधार पर भी विचार किया जाता है।"

एंटनी के अनुसार सैन्य कर्मियों को सेवा में बने रहने के लिए और प्रतिभावान युवकों को सशस्त्र बलों के साथ जुड़ने के प्रति आकर्षित करने के लिए कई सारे कदम उठाए गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+