भारत का दौरा करेंगी नेपाली रक्षा मंत्री
काठमांडू, 15 जुलाई (आईएएनएस)। नेपाल की रक्षा मंत्री विद्या भंडारी सोमवार को भारत जाएंगी।
उनके सचिवालय के अनुसार रक्त कैंसर से पीड़ित भंडारी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में जांच कराएंगी। सत्तारूढ़ नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी -एकीकृत माओवादी-लेनिनवादी से संबद्ध भंडारी से कहा गया है कि उन्हें ऑपरेशन करवाना पड़ सकता है।
यदि चिकित्सकों ने उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी तो वह दोबारा भारत जाएंगी और वहां लंबे समय तक रुकेंगी।
रक्षा सचिवालय ने नेपाली मीडिया में प्रसारित ऐसी खबरों को गलत बताया है कि भंडारी भारत के रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी के निमंत्रण पर वहां आधिकारिक यात्रा पर जा रही हैं। रपटों में ऐसी अटकलें लगाई गई थीं कि वह अतीत में मिलती रही सैन्य सहायता दोबारा शुरु करवाने के लिए भारत सरकार से अनुरोध कर सकती हैं। खबरों में यह भी कहा गया था कि नेपाल के सेना प्रमुख जनरल रुक्मांगद कटवाल ने उनसे मुलाकात कर पश्चिमी नेपाल में फैले अतिसार से निपटने में भारत से सहायता मांगने का अनुरोध किया है।
लेकिन उनके सचिवालय ने ऐसी खबरों का खंडन करते हुए कहा है कि वह भारत सिर्फ इलाज के लिए जा रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications