गुट निरपेक्ष आंदोलन का 15वां शिखर सम्मेलन शुरु

शर्मअल-शेख, 15 जुलाई (आईएएनएस)। एकध्रुवीय दुनिया में गुट निरपेक्ष आंदोलन की प्रासंगिकता पर उठते संदेहों के बीच बुधवार को संगठन का 15वां शिखर सम्मेलन मिस्र के लाल सागर तट के शहर शर्मअल-शेख में आरंभ हो गया।

शिखर सम्मेलन में संगठन के 18 सदस्य देशों के नेता हिस्सा ले रहे हैं,जो शांति, एकजुटता के साथ वैश्विक आर्थिक संकट पर भी चर्चा करेंगे।

मिस्र के राष्ट्रपति होस्नी मुबारक ने क्यूबा के राष्ट्रपति राउल कास्त्रो से गुटनिरपेक्ष आंदोलन के अध्यक्ष का पद ग्रहण किया। इसका 14वां शिखर सम्मेलन सितम्बर 2006 में क्यूबा की राजधानी हवाना में हुआ था। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कर रहे हैं।

इस अवसर पर मुबारक ने कहा कि वह शांति और विकास के लिए गंभीर अंतर्राष्ट्रीय एकजुटता चाहते हैं। शांति और विकास जहां समय-समय पर उठने वाले मुद्दे हैं वहीं मौजूदा वैश्विक आर्थिक संकट भी उतना ही महत्वपूर्ण है। दो दिन के शिखर सम्मेलन में अन्य मसलों के अलावा जलवायु परिवर्तन पर भी चर्चा होगी।

बहुत से वक्ताओं ने इस बात का जिक्र किया कि गुटनिरपेक्ष आंदोलन विकासशील देशों का सबसे बड़ा संगठन है और विश्व की आधी से ज्यादा आबादी तथा संयुक्त राष्ट्र के करीब दो-तिहाई सदस्यों का प्रतिनिधित्व करता है।

फिलीपींस की राष्ट्रपति ग्लोरिया मैकापगाल अरेयो ने कहा, "यह देशों का सशक्त संगठन और विकासशील देशों की आवाज है।"

उन्होंने कहा, "हम नई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं और ऐसे में हमें अंतर्राष्ट्रीय हालात पर पुनर्विचार करने और उनका दोबारा आकलन करने की जरूरत है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+