सेंसेक्स में 400 और निफ्टी में 122 अंकों की वृद्धि (लीड-1)
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 399.54 अंकों (2.88 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 14,253.24 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' भी 122.10 अंकों (2.9 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 4,233.50 पर बंद हुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में भी वृद्धि दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 198.36 अंकों (4.15 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 4,978.64 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 240.78 अंकों (4.56 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,523.80 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications