संसद भवन की लिफ्ट में फंसे लोग
संसद भवन के एक सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक लिफ्ट में फंसे लोग सुरक्षित थे और उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की जा रही थी। अधिकारी ने कहा, "हमने लिफ्ट में हवा आने-जाने के बंदोबस्त कर दिए हैं।"
अग्निशमन दल के अधिकारियों ने कहा है कि उन्हें अपराह्न् लगभग तीन बजे इस घटना के बारे में सूचित किया गया। अग्निशमन दल के एक अधिकारी ने कहा, "इस बारे में हमें अभी कुछ भी पता नहीं हैं कि लिफ्ट में कितने लोग फंसे हुए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications