ईरान में विमान दुर्घटना, 150 के मरने की आशंका (लीड-2)

टेलीविजन चैनल प्रेस टीवी के मुताबिक यह विमान कैस्पियन एयरलाइंस का था और इसमें 150 यात्री सवार थे। क्वाजवीन प्रांत से अर्मेनिया के येरेवान के लिए उड़ान भरने के 16 मिनट बाद यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 11.33 बजे हुई।

प्रांत के पुलिस प्रमुख होस्सेन बेहजादपोर ने कहा कि विमान में सवार सभी 150 लोगों के मारे जाने की आशंका है।

ईरान के उड्डयन संगठन के प्रवक्ता रेजा जफरजादेह ने कहा, "इमाम खुमैनी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद कैप्सियन की उड़ान संख्या 7908 दुर्घटनाग्रस्त हो गई।"

रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस निर्मित तुपोलेव यात्री विमान पूरी तरह नष्ट हो गया और उसके मलबे में आग लग गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+