स्वात में 6 आतंकवादी मारे गए
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच कबल इलाके में मुठभेड़ हुई। एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया,"भीषण गोलीबारी में छह आतंकवादी मारे गए और कई घायल हो गए। सुरक्षा बलों को कोई नुकसान नहीं हुआ।"
सेना ने इस घटना की पुष्टि की है लेकिन उसकी ओर से किसी प्रकार का विवरण नहीं दिया गया है। उल्लेखनीय है कि विगत दो महीने से पाक सुरक्षा बलों ने तालिबान आतंकवादियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। इसमें 1,700 से अधिक आतंकवादी मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications