ईरानी विमान दुर्घटनाग्रस्त, 150 के मरने की आशंका (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ईरानी समाचार एजेंसी इरना के हवाले से बताया है कि यह विमान कैस्पियन एयरलाइंस का था और इसमें 150 यात्री सवार थे। यह अर्मेनिया के येरेवान जा रहा था। क्वाजवीन प्रांत के ताकेस्तान से उड़ान भरने के 16 मिनट बाद यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
ईरानी प्रेस टीवी ने प्रांत के पुलिस प्रमुख के हवाले से कहा है कि विमान में सवार सभी 150 लोगों के मारे जाने की आशंका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications