इराक में आत्मघाती हमले में 7 मरे
रमादी(इराक), 15 जुलाई (आईएएनएस)। इराक के पश्चिमी रमादी शहर में बुधवार को आत्मघाती कार बम हमले में सात लोग मारे गए और 16 घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक अधिकारी के हवाले से खबर दी है कि राजधानी बगदाद से करीब 110 किलोमीटर पश्चिम में आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी कार से एक पुलिस चौकी को टक्कर मार दी।
मरने वालों में यातायात पुलिस के दो कर्मी भी हैं।
इराकी शहरों और कस्बों से अमेरिकी फौजी हटाने के दो हफ्ते बाद यह हमला हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications