सात करोड़ भारतीयों का मोटापा बढ़ा

भारत के लिए मोटापे का पैमाना इसलिए घटाया गया है क्योंकि दक्षिण एशिया के लोगों में श्वेत लोगों की अपेक्षा मोटापे से टाइप 2 (टी-2) प्रकार का मधुमेह होने का खतरा अधिक होता है।
इंग्लैंड में मधुमेह देखभाल सलाहकार पेव कालसी ने बताया,"हमें पता चला है कि मोटापे से संबंधित टाइप 2 मधुमेह श्वेत लोगों की तुलना में दक्षिण एशियाई व्यक्तियों में छह गुना अधिक होता है।"
उल्लेखनीय है कि पूरी दुनिया में मोटापे के पैमाने श्वेत व्यक्तियों के अनुसार निर्धारित हैं। शरीर की लंबाई और वजन के अनुसार निर्धारित बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) के अनुसार 25 बीएमआई या अधिक वजन के और 30 बीएमआई से अधिक के लोग मोटे माने जाते हैं। भारतीय संदर्भ में इन पैमानों को घटाकर 23 और 25 बीएमआई कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications