विकास स्वरूप जापान में भारत के राजनयिक नियुक्त
'स्लमडॉग मिलियनेयर' की कहानी स्वरूप की पुस्तक 'क्यू एंड ए' पर आधारित थी। इस फिल्म ने आठ ऑस्कर पुरस्कार जीते हैं।
स्वरूप को इस बात का गर्व है कि भारतीय पृष्ठभूमि पर आधारित उनके उपन्यास से प्रेरणा लेकर बनाई गई फिल्म ने दुनिया भर में जबरदस्त लोकप्रियता बटोरी। स्वरूप के मुताबिक इस फिल्म के माध्यम से भारतीय कहानी और उसके प्रति दुनिया के लगाव का पता चला।
'स्लमडॉग मिलियनेयर' की सफलता के बाद पहली बार स्वदेश पहुंचे स्वरूप ने कहा, "इस समय भारत दुनिया भर में छाया हुआ है। हर कोई भारत के बारे में जानना चाहता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications