..और मुलायम ने कहा, यह लंदन नहीं लोकसभा है
प्रश्नकाल के दौरान मुलायम सिंह ने पर्यावरण व वन राज्य मंत्री रमेश के लिए "लखनऊ और नोएडा में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई" के बारे में एक सवाल पूछा।
इस पर रमेश द्वारा अंग्रेजी में जवाब देने पर मुलायम सिंह ने कहा, "आप हिंदी जानते हैं। यह लोकसभा है,लंदन नहीं।"
शर्मिदा नजर आ रहे रमेश ने कहा कि वह हिंदी नहीं जानते हैं।
हालांकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता मेनका गांधी शार्मिदा नहीं हुई। जब उन्होंने अंग्रेजी में सवाल पूछा तो पहली कतार में बैठे मुलायम ने उनसे हिंदी में बोलने के लिए कहा। लेकिन मेनका ने कहा कि वह यह तय करेंगी कि उन्हें किस भाषा में बोलना है और उन्हें हर भाषा बोलने की छूट है।
इससे पहले सोमवार को मुलायम सिंह ने कहा था कि छात्रों पर विदेशी भाषा थोपने के कारण देश में असमानता बढ़ रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications