17 जुलाई को अमेठी दौरे पर आएंगे राहुल गांधी
उत्तर प्रदेश कांग्रेस इकाई के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि आगामी शुक्रवार को राहुल गांधी एक दिवसीय दौरे पर अमेठी आएंगे। इस दौरान वह अपने संसदीय क्षेत्र की सभी विधानसभाओं सलोन, जगदीशपुर, तिलोई, गौरीगंज और अमेठी में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
प्रवक्ता के मुताबिक राहुल लाठीचार्ज में घायल व गिरफ्तार किए गए लोंगों से उनके घर जाकर मिलेंगे।
सोमवार को भारी बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शनकर रहे अमेठीवासियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी थीं, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई थी।
इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने मंगलवार को अमेठी जाकर पीड़ितों से मुलाकात की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications